रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। ऊर्जा निगम ने कार्रवाई करते हुए दो दिन में 188 कनेक्शन काटे। साथ ही 64 लाख की वसूली भी की गई है। एसडीओ अन्नू अरोड़ा के नेतृत्व में गुरुवार और शुक्रवार को बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बिजली का बकाया न जमा करने पर कार्रवाई की गई। एसडीओ ने बताया कि शिमला बहादुर, मलसी, सिविल लाइन, धान मंडी, छतरपुर, जय नगर, रम्पुरा, खेड़ा में कार्रवाई करते हुए 188 कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि 64 लाख की वसूली भी की गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...