रुद्रपुर, मार्च 13 -- दिनेशपुर। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिनेशपुर के चक्कीमोड़ और गदरपुर के झगड़पुरी क्षेत्र में विशेष शिविर लगाकर बकाया बिलों की वसूली की गई। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं से करीब तीन लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया। अवर अभियंता मेहताब अली ने बताया कि अभियान के दौरान कई बकायेदारों को नोटिस भी दिए गए। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपने बिजली बिल जमा करें, ताकि किसी कार्रवाई से बचा जा सके। शनिवार को गूलरभोज और केशवगढ़ गदरपुर में भी शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराए जाएंगे। यहां लाइन स्टाफ बबली शर्मा, महेंद्र, यशपाल, मनीष और राजेश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.