शामली, अप्रैल 16 -- शामली। खेड़ीकरमू स्थित संगठन भवन पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक गुरुवार को संपर्क संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त अवर अभियंता और प्रोन्नत अभियंता सम्मिलित हुए। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें कर्मचारियों के अधिकारों, बिजली वितरण की स्थिति, और आगामी योजनाओं पर जोर दिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष इं जीवी पटेल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी व्यवस्था को समाप्त कराने, जूनियर इंजीनियरों के लिए थर्ड टाइम बैच 8700 दिलाने, फेसियल अटेंडेंस को समाप्त करने, और निजीकरण के खिलाफ विरोध जारी रखने पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- विद्युत कर्मचारियों ने किया जनजागरण अभियान शुरू इसके साथ ही, जूनियर इंजीनियरों के समर्पण के आदेश को समाप्त करन...