हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार। पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन उत्तराखंड लिमिटेड के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को ऊर्जा निगम ने मरम्मत काम के लिए बिजली की कटौती की थी। पिटकुल की ग्रिड दो बार केवल आधे घंटे के लिए फेल हुई। आधे घंटे बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इसके बाद कोई बिजली की कटौती पिटकुल स्तर से नहीं हुई। मंगलवार को एसडीओ पंकज ने बताया कि ऊर्जा निगम बिजली के मरम्मत काम के लिए सप्लाई बंद करता है। सोमवार को ऊर्जा निगम स्तर से बिजली की कटौती की गई। हालांकि दिन में आधे घंटे के भीतर दो दफा ग्रिड फेल हुई थी, लेकिन तत्काल ग्रिड को रिस्टोर कर बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चार घंटे बिजली कटौती से परेशानी बता दें कि सोमवार को पिटकुल की 132 केवी भूपतवाला ग्रिड दो दफा फेल होने के बाद शहर ...