रुद्रपुर, मार्च 18 -- दिनेशपुर। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। बुधवार को दिनेशपुर मुख्य चौराहे पर विशेष शिविर लगाकर बकाया बिलों की वसूली की गई। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं से करीब चार लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया। उपखंड अधिकारी प्रकाश चन्द्र शाह ने बताया कि अभियान के दौरान कई बकायेदारों को नोटिस भी दिए गए। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह समय पर अपने बिजली बिल जमा करें, ताकि किसी कार्रवाई से बचा जा सके। यहां उपखंड अधिकारी प्रकाश चन्द्र शाह, अवर अभियंता मेहताब अली, यशपाल सिंह चौहान, सुभाष बैरागी, महेन्द्र सिंह तथा अमित सिंह आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता मेहताब अली ने बताया मंगलवार गुरुवार को गदरपुर के गूलरभोज और बलरा...