हरिद्वार, जून 10 -- ऊर्जा निगम ने बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली और पुलिस आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने पहल करते हुए कोतवाली परिसर और आवासीय भवनों में स्मार्ट मीटर स्थापित करने में सहयोग किया। मौके पर एसडीओ शिल्पी सैनी और जेई अक्षय चौहान ने पुलिस कर्मियों और अन्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को 29 स्मार्ट मीटर लगाए गए। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने लोगों से स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...