देहरादून, अप्रैल 27 -- हरिद्वार। कनखल के निर्मल बाग क्षेत्र में ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर में देर रात आग लग गई। इस दौरान आग की बड़ी लपटे ट्रांसफार्मर से उठने लगी। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर विभाग और ऊर्जा निगम को दी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने ऊर्जा निगम से क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग को काबू किया। आग लगने से ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। ऊर्जा निगम के कर्मचारी देर रात से ट्रांसफार्मर बदलने के जुटे। इस दौरान करनी पांच हजार की आबादी को बिजली की सप्लाई बंद होने से परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- धमाके संग फुंका पुरानी चुंगी पर रखा ट्रांसफार्मर यह भी पढ़ें- धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.