हरिद्वार, फरवरी 24 -- उत्तराखंड किसान मोर्चा ने कनखल स्थित विद्युत वितरण उपखंड जगजीतपुर कार्यालय पर धरना दिया। उनका आरोप है कि घर-घर स्मार्ट मीटर लगाकर भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। विजिलेंस टीम ग्रामीणों के घरों में घुसकर कार्रवाई कर रही है। सरचार्ज के नाम पर वसूली की जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं बदली तो ऊर्जा निगम कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान लंबित है, जबकि बिजली के बिल बढ़ाकर भेजे जा रहे हैं। मामूली 350 रुपये बकाया होने पर भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जबकि बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई नहीं होती। इस धरने में राष्ट्रीय सलाहकार धर्मेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार, महकार सिंह, मोहम्मद अली, चंद्रशेखर यादव, असजद, हाजी नौसा, अनुज यादव, मुकर्रम अंसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.