रुडकी, जनवरी 7 -- रुड़की। ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार सुबह पांच बजे रामनगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस में तहरीर दे दी है। बुधवार सुबह अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर प्रथम और द्वितीय बिजली घर और हिमालय बिजलीघर के एसडीओ की संयुक्त टीम पाडली पतली गुर्जर, शक्ति विहार, तांशीपुर आदि क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान टीम ने जिन घरों में बिजली चोरी हो रही थी उन्हें उठाकर उनके सामने उनकी कटिया जब्त करनी शुरू कर दी। ईई अनूप सैनी ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...