रुडकी, मार्च 30 -- मुंडलाना में ऊर्जा निगम की टीम के साथ अभद्रता कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने कई ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने अभद्रता करने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। ऊर्जा निगम की जेई संजना ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विजिलेंस की टीम के साथ शनिवार को मुंडलाना में बिजली चोरी और बकायदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। आरोप है कि एक घर में बिजली चोरी होते पकड़ी जाने पर कुछ ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर गाली गलौच शुरू कर दी थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...