हरिद्वार, मार्च 11 -- ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली और मनमानी के खिलाफ हरिद्वार के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उपभोक्ताओं के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। मात्र 10 हजार रुपये के बकाये पर तुरंत कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि ऊर्जा निगम की कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वाभिमान से खिलवाड़ है। किसी उपभोक्ता का मीटर खराब हो जाता है तो उसकी जगह जबरन स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, मामूली बकाये पर बिजली काटना सही नहीं है। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष माधव बेदी और मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने कहा कि यदि मनमानी बंद नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान महामंत्री र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.