हरिद्वार, मार्च 3 -- ज्वालापुर में ऊर्जा निगम की अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से करीब 60 हजार की आबादी परेशान है। पिछले एक महीने से ज्वालापुर इलाके में पूर्व सूचना के बिना बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार को भी दिनभर कई बार बिजली ट्रिप करती रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र में दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली कटौती हो जा रही है। बढ़ती गर्मी के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों का कहना है कि फॉल्ट और मेंटीनेंस के नाम पर भी कई बार सप्लाई बंद की जा रही है। इससे घर-दुकान का काम प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर छोटे और मध्यम कारोबारियों पर पड़ रहा है। दिन में कई बार बिजली गुल होने से मशीनें बंद हो जाती हैं। बार-बार ट्रिपिंग से मशीनों की मेंटीनेंस लागत बढ़ रही है। लोग बोले-24 घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.