ऊर्जा निगमों में तत्काल हो जेएमसी का गठन
सोनभद्र, मई 15 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जा निगमों में तत्काल जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल (जेएमसी) के गठन की मांग विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने की है। समिति ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर ऊर्जा निगमों में लगातार उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां करने, लिखित समझौतों का पालन न करने तथा कर्मचारी संगठनों से संवादहीनता बनाए रखने का आरोप लगाते हुए यह चेतावनी दी है कि प्रबंधन के इस रवैये से ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर पड़ सकता है।संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने बिजली कर्मियों के विरुद्ध चल रही सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने की मांग की है, ताकि प्रबंधन और कर्मचारी संगठन मिल-जुलकर उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.