गोड्डा, जनवरी 31 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। ऊर्जा नगर मेला मैदान में श्री राम कथा जनकल्याण सेवा समिति, ऊर्जा नगर महागामा के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामकथा के नवम एवं अंतिम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। हरिद्वार से पधारी कथा व्यास साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी ने सुंदरकांड एवं रामराज्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।कथा के दौरान साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी ने सुंदरकांड के प्रारंभ में श्रीहनुमान जी के दिव्य एवं विराट स्वरूप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीहनुमान जी का सम्पूर्ण जीवन राम कार्य के लिए समर्पित है। रामकाज हेतु धारण किया गया उनका विराट स्वरूप आज भी कलयुग में भक्तों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी से बड़ा राम सेवक न कभी हुआ है और न कभी हो सकता है, इसलिए उनकी महिमा सर्वाधिक वंदनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.