देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में एएनआरएफ की ओर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इन ग्रीन एनर्जी एंड कंप्यूटिंग विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने ऊर्जा दक्षता, ऊर्जा अनुकूलन और एआई आधारित नवाचारों को भविष्य के लिए आवश्यक बताया। उद्घाटन सत्र में विवि के कुलपति प्रो.धर्म बुद्धि ने विषय की वर्तमान समय में ऊर्जा अनुकूलन प्रक्रियाओं, दक्षता सुधार व एआई आधारित सिफारिशों की महत्ता बताई। अनुसंधान एवं नवाचार के निदेशक प्रो. डॉ. राजेश सिंह ने ग्रीन एनर्जी और एआई के समन्वय के महत्व बताए। इस मौके पर प्रो. अनीता गहलोत, प्रो. रिचा कोठारी, प्रो. मनीष प्रतीक, डॉ. अमित अवस्थी, डॉ. सुषभान चौधरी, प्रो. अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.