मेरठ, मई 19 -- हैंडलूम व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की अपील पर अमल करेंगे। वह खुद ऊर्जा एवं तेल बचत में सहयोग कर देश के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने बाजार में अन्य व्यापारियों एवं कारीगरों-मजदूरों को जागरूक करने के लिए मुहिम भी छेड़ दी। मंगलवार को हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ (रजिस्टर्ड) के प्रधान अंकुर गोयल, महामंत्री नील कमल रस्तोगी, पूर्व प्रधान नवीन अरोड़ा ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें जागरूक किया। कहा कि बाजार में आने के लिए एक परिवार के व्यक्ति अलग-अलग वाहनों का प्रयोग न करें। दोपहिया पर दो व्यक्ति, कार में चार व्यक्ति एक ही परिवार के हो अथवा पास-पड़ोस में रहने वाले अपने साथी हो साथ चले। यह भी पढ़ें- अधिकारियों को कार-पूलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के निर्देश फैक्ट्री जाने वाले एक परिवार के लोह एक ही...