कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- चायल डिवीजन में ऊर्जा जनशक्ति ऐप पर 47 संविदा कर्मचारियों की आईडी अचानक बंद किए जाने से कर्मचारियों में गुरुवार को भारी आक्रोश फैल गया। सुबह से ही सभी प्रभावित कर्मचारी एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों का कहना है कि 4 दिसंबर को बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी आईडी निष्क्रिय कर दी गई, जबकि वर्षों से सेवा दे रहे कर्मियों को हटाकर नए कर्मचारियों को बनाए रखा गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सम्बंधित जेई और एसडीओ ने जवाब देने से बचते हुए कहा कि नए टेंडर में संख्या कम होने के कारण आईडी बंद हुई है। प्रभावित कर्मियों में 90 प्रतिशत वह हैं जो 2019 या उससे पहले नियुक्त किए गए थे। आरोप है कि अधिकारियों ने अपने नजदीकी लोगों को बचाते हुए पुराने मेहनती कर्मियों को बाहर कर दिया और कई जगह चपरासी व निजी कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.