देवघर, जनवरी 29 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले को लेकर सहायक विद्युत अभियंता के आवेदन पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा ने बताया कि ऊर्जा चोरी की रोकथाम को लेकर विभागीय दल के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इसी क्रम में राकूडीह गांव में जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। जांच में राकूडीह गांव निवासी सियाराम मिश्रा, राजेश महतो, विश्वेश्वर महतो, श्रवण पासी, गंगो पासी, राजेंद्र राणा, गोपाल चौधरी, कैलाश पासी, गहनी देवी, रामअवतार मंडल व सत्यनारायण चौधरी को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। सहायक अभियंता ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.