देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। बल्लीवाला चौक स्थित ऊर्जा भवन के बाहर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभागीय प्रबंधन से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.