बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- ऊर्जा और तकनीक ही देश के विकास का तय करेगा भविष्य आने वाले समय में गति और शक्ति को बढ़ाने के लिए अक्षय ऊर्जा को देना होगा बढ़ावा नवीकरणीय ऊर्जा : तकनीक में प्रयोग और भविष्य की संभावनाएं विषय पर बोले शिक्षाविद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ दो दिवसीय सेमिनार फोटो: अस्थावां केके 01: अस्थावां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेमिनार में शामिल लोग। अस्थावां, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा सभागार में 'नवीकरणीय ऊर्जा : तकनीम में प्रयोग और भविष्य की संभावनाएं' विषय पर दो दिवसीय सेमिनार हुआ। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उभरती तकनीकों, उनके व्यावहारिक प्रयोगों तथा भविष्य की संभावनाओं पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संरक्षक प्राचार्य डॉ. आनंद कृष्णा व अरवल ...