सोनभद्र, मार्च 21 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह आठ बजे से नौ बजे के मध्य क्षेत्र की प्रमुख लगभग आधा दर्जन मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ नमाज अदा करने पहुंची। अनपरा कालोनी की जामा मस्जिद,डिबुलगंज मस्जिद,नूरिया मोहल्ला जामा मस्जिद एनटीपीसी शक्तिनगर की जामा मस्जिद में परिसर के बाहर तक जमा लोगों ने नमाज अदा कर अमन-भाईचारे और आपसी मोहब्बत की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिल कर ईद-उल-फितर की बधाइयां दी गयी। शांति व्यवस्था को लेकर इस दौरान पुलिस तमाम मस्जिदों पर नमाज अदा होने तक मौजूद रही।अन्य समुदायों के लोगों ने भी गले मिल ईद की मुबारक बाद दी। देर शाम तक ईद मिलन के दौर चलते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.