सोनभद्र, मई 6 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के बिजलीघरों ने अप्रैल माह में बेहतरीन उत्पादन से भीषण गर्मी में प्रदेश को बड़ी राहत दी है। निजी क्षेत्र एमईआईएल के अनपरा सी बिजलीघर ने सर्वाधिक पीएलएफ 88.93%पर कुल 768.39 मियू बिजली पैदा कर प्रदेश को निर्बाध बिजली दी। एनटीपीसी के रिहंद बिजलीघर ने 86.23%पीएलएफ पर 1862.47 मियू तथा उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर ने 83.16 प्रतिशत पीएलएफ पर कुल 1574.64 मियू बिजली पैदा कर प्रदेश में प्लांटलोड फैक्टर में प्रथम तीन स्थान पर रहे है। एनटीपीसी के सिंगरौली बिजलीघर की इकाइयां बंद होने समेत अन्य कारणों से पीएलएफ कम हुआ है। इस बिजलीघर ने 77.17 प्रतिशत पीएलएफ पर 1111.30 मिय बिजली पैदा की जबकि ओबरा बिजलीघर ने 67.97 प्रतिशत पीएलएफ पर 1135.37 मियू बिजली उत्पादन किया जो किसी भी माह का ओबरा का अब तक का सर्वाधिक उत्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.