छपरा, मार्च 18 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के सहयोग से जेपी यूनिवर्सिटी में एक सम्मेलन का आयोजन 19 व 20 मार्च को होगा। सम्मेलन में देश एवं विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता होगी, जहाँ वे अपने नवीनतम शोध कार्यों, नवाचारों एवं विचारों को प्रस्तुत करेंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक, छपरा के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को वैश्विक शोध परिदृश्य से परिचित कराते हैं तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान एवं नवाचार से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। इसकी जानकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ रजनीश कुमार ने दी है। सम्मेलन का उद्देश्य रासायनिक विज्ञान के उभरते आयामों प...