चंदौली, मार्च 16 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित डुमरी ग्राम पंचायत के पूर्वी छोर की बस्ती के लोगों को खराब और उबड़-खाबड़ खड़ंजा मार्ग से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लंबे समय से खड़ंजा मार्ग जर्जर स्थिति में है। जिससे ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खड़ंजा को उखाड़कर मिट्टी डालकर पुनः नया खड़ंजा लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला यह खड़ंजा मार्ग काफी पुराना हो चुका है। समय के साथ खड़ंजे की ईंटें उखड़ गई हैं और कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण रास्ता बेहद उबड़-खाबड़ हो गया है। बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। जब गड्ढों में पानी भर जाता है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.