भदोही, अक्टूबर 1 -- भदोही, संवाददाता। महिला अपराधों को लेकर सरकार एवं पुलिस अधीक्षक गंभीर हैं, लेकिन मातहत नहीं। शहर के रजपुरा पुलिस चौकी के जवानों ने पीड़ित महिला की तहरीर लेने के बजाय ऊपर से आदेश कराने का फरमान जारी करके वापस दिया। फटकार और आदेश के बाद पांच आरोपितों पर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। शहर के छेड़ीबीर, रोशनतारा निवासी शबनम पत्नी इम्तियाज ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। गत माह 27 सितंबर को शौचालय में आरोपितों ने बंद कर दिया। शोर मचाने पर किसी तरह बाहर निकाला गया। उसके बाद जमीन पर गिरा कर बुरी तहर से पीटा। घायलावस्था में रजपुरा पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद इलाज, तहरीर लेने की बजाय चौकी इंचार्ज ने कहा कि ऊपर से आदेश कराकर आओ। पुलिस अधीक्...