धनबाद, जून 12 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर शुक्रवार से ऊपर बाजार दुर्गा मंदिर में अष्टजाम संकीर्तन शुरू होते ही क्षेत्र में हरि नाम गूंजने लगा। संकीर्तन शुरू होने के पूर्व पंडित विवेकानंद पांडेय की देखरेख में वाराणसी से आए पंडितों ने वेदी पूजन कराया। संकीर्तन में जमुई, बिहार से आई सीताराम पागल कीर्तन मंडली समेत स्थानीय कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। व्यवस्थापक सीताराम पांडेय एवं सूरज पांडेय ने कीर्तन मंडलियों का स्वागत किया। अष्टजाम संकीर्तन की सफलता के लिए राजेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, संदीप विश्वकर्मा, आदित्य पाठक, सतीश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुरेश भगत, भोला गुप्ता, राजू विश्वकर्मा आदि ग्रामीण सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...