ऊपर आ गिरी मौत, बचने की पुकार नहीं लगा पाए वीरभान-नीलम
आगरा, जून 13 -- सिढ़पुरा के गांव शेखुपुरा में आंधी व बारिश के दौरान मकान का लिंटर गिरने से मलबे में दबकर हुई मासूम बच्ची समते तीन मौत के बाद मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। परिजनों के करूण क्रंदन व मासूम बच्ची, माता-पिता के शव एक ही स्थान पर रखे लोगों के ह्रदय द्रवित हो गए। शुक्रवार की सुबह गांव शेखुपुरा में मकान का लिंटर गिरने की आवास सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जैसे ही मलबे को हटाया। उस समय तक मलबे में दबे वीरभान, उसकी पत्नी नीलम और तीन वर्षीय काव्या की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने शवों को एक ही स्थान पर रख दिया। तीनों के शव एक ही स्थान पर रखा देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने मलबे में दबकर घायल हुई काजल, सूरज और किरन को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- आंधी व बारिश का कहर : भरभराकर गिरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.