दुमका, अप्रैल 29 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत ऊपर रंगनी गांव में 30 अप्रैल गुरुवार को सद्भावना संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखी जा रही है। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में महात्मा हरिसंतोषानंद जी, महात्मा सत्यबोधानंद जी एवं महात्मा हरिसेविकानंद जी जैसे वरिष्ठ संत-महात्मा शामिल होंगे। संतों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच अमृत ज्ञान की वर्षा की जाएगी तथा मानव धर्म एवं सद्भावना का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति ने आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...