ऊपरघाट में हादसे में महिला की मौत
बोकारो, जून 30 -- नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट इलाके में पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत कंजकीरो पंचायत के पिलपिलो टोला कटहरडीह निवासी गणपत कमार की पत्नी गुड़िया देवी (32 वर्ष) की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई। वह अपने पीछे पति, एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते सोमवार की देर शाम कटहरडीह में एक बारी में ट्रैक्टर खड़ा था जिसमें चाभी लगी थी। उसी ट्रैक्टर में महिला का का पति भी बैठा था।
घटना का विवरण महिला अपने पति को बुलाने गई थी कि किसी ने ट्रैक्टर की चाभी ऑन कर दिया और ट्रैक्टर चालू होकर आगे चल पड़ा उसी दौरान आगे खड़ी महिला चपेट में आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बोकारो थर्मल के डीवीसी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.