बोकारो, अप्रैल 21 -- बेरमो। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत उमवि हरलाडीह में सोमवार को डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी अस्पताल के डॉ रीतांकर चक्रवर्ती ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के दौरान विशेष रूप से बढ़ती गर्मी और दूषित खान-पान से होने वाले डायरिया (दस्त) की रोकथाम पर चर्चा की गई। डॉ चक्रवर्ती ने बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए हाथ धोने के सही तरीकों और उबले हुए पानी के सेवन की सलाह दी। कुल 78 छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की गई। परीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार विटामिन और आयरन की गोलियां तथा जरूरी प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी दवाएं वितरित की गईं। साथ ही ओआरएस के पैकेट और स्वच्छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.