शामली, मार्च 23 -- शामली। इस बार गन्ना उत्पादन कम होने से शुगर मिलों का पेराई सत्र 15 से एक माह पहले ही पूरा हो रहा है। गन्ना न मिलने के कारण शुगर मिलों के बंद होने का सिलिसला शुरू हो गया है। जनपद में ऊन शुगर शाम नौ बजे के बाद बंद हो गयी जबकि थानाभवन शुगर मिल में 26 के आसपास में बंद होने जा रही है। ऊन शुगर मिल के 15 अप्रैल तक चलने की संभावना है। इस बार शुगर मिलों को गत वर्ष की अपेक्षा 25 लाख कुंतल से कम मिला है। जिले में मौसम की मार से गन्ना उत्पादन में कमी आई है, जिससे शुगर मिलों की पेराई पर असर पड़ा है। गतवर्ष की बात की जाए तो इस बार शुगर मिले 15 से एक माह पहले बंद हो रही है। मौसम न बिगड़ता तो शुगर मिले इससे ही बंद हो जाती है। पहले थानाभवन शुगर मिल ने 20 मार्च में बंदी का नोटिस दिया था। इसी तरह से ऊन शुगर मिल ने भी 20 के आसपास बंद होने ...