शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- निगोही। क्षेत्र के ऊनखुर्द गांव में किसान के घर हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी कलक्टर सिंह सोमवार को भांजे की शादी में बदायूं गए थे। रात में उनके घर में सो रहे बेटे अमित और बहू नीरज के बीच आधा दर्जन बदमाश दीवार लांघकर घुस आए। मुंह ढके बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दोनों को कब्जे में लेकर कमरों के ताले तोड़े और करीब एक से डेढ़ घंटे तक घर खंगालते रहे। बदमाश करीब तीन लाख रुपये नकद, 40-50 तोला सोना-चांदी के जेवर, कीमती कपड़े व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद अमित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ अशोक कुमार सिंह ने फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कई टीमों को खुलासे में लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.