रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर। भारत की अग्रणी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी इंडस टावर्स ने पिंकीशी फाउंडेशन के सहयोग से अपनी सीएसआर पहल के तहत ऊधमसिंह नगर के 70 सरकारी स्कूलों में मैन्स्ट्रुअल हाइजीन इन्फ्रास्ट्रक्चर रोलआउट सफलतापूर्वक पूरा किया। इंडस टावर्स के सीओओ तेजेन्द्र कालरा ने बताया कि प्रत्येक स्कूल में डस्टबिन और पैड बैंक उपलब्ध कराए गए। परियोजना के अंतर्गत 153 स्कूल जागरूकता कार्यक्रम और 174 सामुदायिक सत्र आयोजित किए गए, 140 स्कूल सखियों व 70 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही 73,088 सैनिटरी पैड पैकेट वितरित किए गए तथा पैड बैंकों के माध्यम से कुल 6.46 लाख पैड की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। जिला प्रशासन ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं की उपस्थिति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.