ऊधमसिंह नगर में 86 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नीट
रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए बनाए गए छह केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित कराई गई। जिले में कुल 2,928 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,842 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 86 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसके लिए एएन झा कॉलेज रुद्रपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर, केवि काशीपुर, आईआईएम काशीपुर, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एनसीटी पंतनगर और कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी पीसीटी पंतनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। यह भी पढ़ें- नीट यूजी: सात केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 81 ने छोड़ा मैदान केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.