रुद्रपुर, जून 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर में 46.32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई नौ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 323.34 करोड़ रुपये की 32 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। गांधी पार्क में आयोजित खेत बचाओ अभियान के दौरान शिक्षा, सड़क, सिंचाई, कृषि, कानून व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की सौगात दी गई।शिक्षा क्षेत्र में खटीमा और बाजपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 16.75 करोड़ रुपये की लागत से स्कूल एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण किया गया, जबकि छात्रावास निर्माण के लिए 8.97 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी गई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 104 करोड़ से बनेगा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन : शिव...