रुद्रपुर, मई 19 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अगले पांच दिनों तक जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 39 से 41 और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने के साथ किसानों को फसलों में नियमित सिंचाई करने और मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग अपनाने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञों ने सूरजमुखी, मक्का, गन्ना, जायद मूंग तथा सब्जी फसलों में समय-समय पर सिंचाई और निराई-गुड़ाई करने को कहा है। भिंडी, मिर्च और पॉलीहाउस टमाटर में रस चूसने वाले कीटों और वायरल रोगों की निगरानी रखने की सलाह दी गई है। बागवानी फसलों विशेषकर आम और लीची के बागों में नमी संरक्षण के लिए सूखी घास या पत्त...