रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- रुद्रपुर। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से सात सितंबर को ऊधमसिंह नगर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से बारहवीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। डीएम ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- 7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? मूसलाधार बारिश के बीच क्या कल रहेगा अवकाश, जानें IMD का ताजा अपडेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...