रुद्रपुर, मार्च 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट पैरालंपिक गेम्स के तहत आयोजित सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून को 3-0 से पराजित किया। मुकाबले रायपुर देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए। डिसैबल स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश महासचिव हरीश चौधरी ने बताया कि मुख्य मुकाबले में ऊधमसिंह नगर और देहरादून के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ऊधमसिंह नगर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला सेट 25-15 से जीता। दूसरे सेट में भी टीम ने दबदबा कायम रखते हुए 25-12 से जीत हासिल की। तीसरे सेट में देहरादून ने वापसी की कोशिश की, लेकिन ऊधमसिंह नगर ने 25-16 से सेट अपने नाम कर मैच 3-0 से जीत लिया। इस जीत के साथ ऊधमसिंह नगर ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत...