देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। ट्राईबल सब प्लान के तहत आयोजित अनुसूचित जनजाति के अंडर-18 बालक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला जाएगा। इसमें दून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39-45 के स्कोर से जीत हासिनल की। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, उप क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...