ऊधमसिंह नगर की प्रभारी सीएमओ बनीं डॉ. ऊषा जंगपांगी
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने ऊधमसिंह नगर जिले में डॉ. ऊषा जंगपांगी को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को कुमाऊं का स्वास्थ्य निदेशक बनाए जाने के बाद उन्हें यह प्रभार सौंपा गया है। डॉ. ऊषा जंगपांगी ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं की नियमित निगरानी और विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Champawat News: स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इस्तीफा दिया उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.