नई दिल्ली, मई 15 -- Petrol Diesel price hike: आखिरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो ही गया है। आज रात ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। कई साल के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने यह दाम बढ़ाया है। इससे पहले कुछ प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा किया था। लेकिन असल यह है कि क्या 3-3 रुपये पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आने वाला संकट टल गया है? या अभी आगे और कीमतें बढ़ेंगी?दिल्ली में 90 रुपये के पार पहुंचा डीजल कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 97.77 रुपये और डीजल का रेट 90.67 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमशः 108.74 रुपये और 103.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।पेट्रोल पर 14 रुपये और डीजल पर 42 रुपये का नुकसा...