पलामू, अप्रैल 10 -- विश्रामपुर। ऊंटारी रोड प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड नाजिर सन्नी राज और लहर बंजारी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नाजिर ने मुखिया पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। नाजिर ने ऊंटारी थाना में लिखित आवेदन देकर मुखिया के विरुद्ध मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मुखिया अशोक कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दोनों के बीच केवल कहासुनी और झड़प हुई थी। उन्होंने नाजिर पर आरोप लगाया कि वह अक्सर नशे की हालत में कार्यालय आता है और काम कराने आए लोगों से पैस...