पलामू, अप्रैल 17 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी-बी मोड़ मुख्य पथ पर फेकन मोड़ के समीप कमल ईट भट्ठा के पास दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में घायल युवक की मौत इलाज के क्रम में हो गई है। मृत युवक की पहचान हैदरनगर थाने के रामबाण गांव के सुदामा राम के 27 वर्षीय पुत्र रामाशीष राम के रूप में हुई है। गुरुवार की शाम करीब सात बजे दो बाइक के बीच आमने-सामने के जबरदस्त टक्कर हुई थी जिसमे रामाशीष रामव दूसरी घायल बाइक पर सवार युवक सह ग़ढ़वा जिले के मझिआंव थाने के गहेड़ी गांव के निवासी युगल प्रजापति के 22 वर्षीय पुत्र विजय प्रजापति को भी गंभीर चोटें आई थी। यह भी पढ़ें- दो बाइक के बीच टक्कर में सवार गंभीर दोनों घायलों को पुलिस ने मझिआंव के रेफरल अस्पताल भेजा गया था जहां इलाज के दौरान रामाशीष राम की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.