ऊंटारी में कच्चे में मकान में आग लगने से संपत्ति राख
पलामू, जून 27 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के बिरजा गांव के टोला बसरिया में शुक्रवार की देर रात जीतु चौधरी के कच्चे मकान में आग लगने से उसके घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पीड़ित परिवार को संभलने तक का मौका भी नहीं मिला जिससे घर के सभी सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित पीड़ित परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे तभी अचानक घर में आग लग गई। आसपास के लोग जुटाकर भारी मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाया लेकिन तबतक घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित परिवार के चार बच्चे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्णा पाल ने आर्थिक सहयोग किया। साथ ही खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराया। पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव मदद किया जाएगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.