पलामू, फरवरी 25 -- विश्रामपुर। मेदिनीनगर वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी मोहम्मदगंज के नेतृत्व में जिले के ऊंटारी रोड के कल्याणपुर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को जब्त किया गया है। छापेमारी टीम में मेदिनीनगर वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, मोहम्मदगंज वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार, वनकर्मी गौरव कुमार निराला, प्रभारी वनपाल अखिलेश कुमार दास, प्रभारी वनपाल मिथिलेश कुमार एवं मिथुन कुमार आदि शामिल थे। छापेमारी में जब्त की गई। आरा मशीन, डीजल पंप, लकड़ी का बोटा एवं लकड़ी का चिरान को जब्त कर सुरक्षित वन परिसर कार्यालय विश्रामपुर लाकर रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.