ऊंचे डीजे को पास कराने के लिए लिया शटडाउन, 3 घंटे बिजली आपूर्ति रही बंद
मुरादाबाद, अगस्त 21 -- मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे से ऊंचे-ऊंचे डीजे लेकर गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थों को सुरक्षित पास कराने के लिए बिजली विभाग ने गुरुवार रात करीब तीन घंटे का शटडाउन लिया। रात करीब नौ बजे से 12 बजे तक टैक्सी स्टैंड बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रही। बुध बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली गुल रही। विभाग के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान ऊंचाई वाले डीजे विद्युत लाइनों के नीचे से गुजर रहे थे। किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई थी। शटडाउन के चलते गांधी नगर फीडर, एसएस-10 नंबर और मालवीय नगर फीडर से जुड़े इलाकों में भी आपूर्ति प्रभावित रही। विभाग का कहना है कि कांवड़ियों के ऊंचे डीजे सुरक्षित निकलने के बाद संबंधित क्षेत्रों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.