ऊंची सड़क बनाकर बस्ती के जल निकासी को रोका
भदोही, मई 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अभोली ब्लाक के नेवादा रोही (नजरपुर) के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पर इंटरलाकिंग सड़क ऊंची बनाने का आरोप लगाया। इससे बस्ती का पानी बरसात के दिनों में नहीं निकल पाएगा। मामले का संज्ञान लेकर डीएम से कार्रवाई की मांग किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव की बस्ती का जल निकासी जिस मार्ग से होता है, उस पर ग्राम प्रधान द्वारा इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है। जब इस बाबत शिकायत किया गया कि बरसात का पानी कैसे निकलेगा तो उन्होंने गालियां बकीं और भगा दिया। आला अफसरों को इससे अवगत कराया गया, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं, जल निकासी मार्ग पर गांव के एक दूसरे व्यक्ति ने सीढ़ी का निर्माण करवा दिया है। ऐसे में मामले की जांच कराकर डीएम से बस्ती के जल निकासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.