ऊंची दीवार पर बैठे मिले बच्चे, हो सकता है हादसा
मऊ, अप्रैल 30 -- सूरजपुर। दोहरीघाट शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शकरपुर पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे गेट खुला होने के बावजूद कई बच्चे ऊंची ईंट की बाउंड्री दीवार पर बैठे नजर आए, जबकि कुछ बच्चे बाहर घूमते दिखे। शिक्षक विद्यालय के अंदर मौजूद रहे, लेकिन समय से पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका।ग्रामीणों के अनुसार ऊंची दीवार पर बैठे बच्चे किसी भी समय गिर सकते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रही। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्था सुधार की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी बच्चों को कक्षा में रखकर उनकी समुचित देखरेख की जाए। यदि इस प्रकार की लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि दीवार पर बैठना खतरनाक है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है।-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.