रिषिकेष, अप्रैल 18 -- पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के भाला फेंक में अक्षय जोशी और ऊंची कूद प्रतियोगिता में कार्तिक सेमवाल ने बाजी मारी। शनिवार को पुष्पा बडेरा इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने किया। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रत्येक छात्र को प्रतिभाग करना चाहिए। जिससे छात्र के आत्मविश्वास एवं टीमवर्क नेतृत्व कौशल में भी वृद्धि होगी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दिनेश चंद्र सकलानी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्र के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड ने कहा कि खेल छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। शनिवार को भाला फेंक प्रतियोगिता में अंडर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.