गुड़गांव, जून 5 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दमकल विभाग के पास ऊंची इमारतों में आग से निपटने को लेकर कोई संसाधन नहीं है। इसके लिए पूर्णतया डीएलएफ पर आश्रित है। डीएलएफ के पास भी 90 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने वाली दमकल गाड़ी है। इससे 30 मंजिल तक आग पर काबू पाया जा सकता है, जबकि गुरुग्राम में 50 मंजिल से ऊपर की कई इमारत हैं। गुरुग्राम दमकल विभाग ने करीब 18 साल पहले फिनलेंड से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से एक दमकल गाड़ी खरीदी थी। इस दमकल गाड़ी की क्षमता 42 मीटर ऊंची इमारतों तक आग बुझाने की थी। डीजल से चलित इस दमकल गाड़ी की आयु 10 साल थी, जिसे बाद में पांच साल बढ़वाया गया। अब करीब तीन साल से यह सेक्टर-29 के दमकल केंद्र में बेकार खड़ी है। खास बात यह है कि अब तक सिर्फ यह पांच हजार किमी चली है। यह भी पढ़ें- दमकल विभाग आज से जांच शुरू करेगादमकल ...